अबनाः यमन के जनक्रांतिकारी आंदोलन अंसारूल्लाह ने तइज़ शहर का कंट्रोल पूरी तरह से अपने हाथ में लेने के बाद शहर की सड़कों और मोहल्लों में अपने टैंक और बखतरबंद गाड़ियां तैनात कर दी हैं।
इरना की रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय सूत्रों ने अलख़बर समाचार एजेंसी के साथ बातचीत में तइज़ शहर की सड़कों और गलियों में जनक्रांतिकारी आंदोलन अंसारूल्लाह के सैनिकों के तैनात होने की पुष्टि की है। सूत्रों के अनुसार तइज़ शहर में जनक्रांतिकारी आंदोलन के जवानों के तैनात होने के बाद इस क्षेत्र में सऊदी युद्धक विमानों के हमले की संभावना बढ़ गई है। सऊदी अरब ने अपने अरब सहयोगियों की मदद से पिछले गुरुवार को यमन पर अपने हमले शुरू किए हैं जिनमें अब तक सैकड़ों लोग शहीद हो चुके हैं। एक शरणार्थी शिविर पर सऊदी युद्धक विमान की बमबारी में दसियों बच्चों और महिलाओं सहित तीन सौ से अधिक लोग शहीद और घायल हो चुके हैं।
जनक्रांतिकारी आंदोलन अंसारूल्लाह ने यमन में भ्रष्टाचार और आतंकवादी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई के संदर्भ में महीनों तक शांतिपूर्ण विरोध जारी रखने के बाद राजधानी सनआ का कंट्रोल अपने हाथ में ले लिया है।
8 अप्रैल 2015 - 08:05
समाचार कोड: 681941
यमन के जनक्रांतिकारी आंदोलन अंसारूल्लाह ने तइज़ शहर का कंट्रोल पूरी तरह से अपने हाथ में लेने के बाद शहर की सड़कों और मोहल्लों में अपने टैंक और बखतरबंद गाड़ियां तैनात कर दी हैं।