6 अप्रैल 2015 - 17:08
इदलिब की पहाड़ियों को सीरियाई सेना ने अपने कंट्रोल में लिया।

सीरिया की सेना इदलिब शहर के बाहरी इलाके में स्थित अलमसतूमह सैन्य चौकी और कॉलोनी का कंट्रोल अपने हाथ में लेने में कामयाब हो गई है।

अबनाः  अलआलम टीवी की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया की सेना इदलिब शहर के बाहरी इलाके में स्थित अलमसतूमह सैन्य चौकी और कॉलोनी का कंट्रोल अपने हाथ में लेने में कामयाब हो गई है। इस कॉलोनी से इदलिब शहर के आसपास के टीलों पर नजर रखी जा सकती है। इससे पहले सशस्त्र गुटों ने इस कॉलोनी पर कब्जा कर लिए जाने की खबर दी थी। अलआलम टीवी के संवाददाता हुसैन मुर्तज़ा ने इस संबंध में एक रिपोर्ट में बताया है कि इदलिब शहर में अन्नुसरह के आतंकवादियों के प्रवेश करने और नागरिकों को शहर से बाहर निकाले जाने के बाद इदलिब के बाहरी इलाके में होने वाली झड़पें अपने चरम पर पहुंच गई हैं। इन आतंकवादियों ने अलमसतूमह कॉलोनी पर अपने क़ब्ज़े की खबर दी थी। संवाददाता के अनुसार वह इस समय इस कॉलोनी में मौजूद है और यह कॉलोनी, सेना के कंट्रोल में है। इसी तरह पिछली रात नवी शहर में अन्नुसरह मोर्चे के एक अड्डे पर सीरियाई सेना के हमले में उसके गिरोह के कई सशस्त्र आतंकवादी मारे गए हैं मरने वालों में बड़ी संख्या, विदेशियों की है।