अबनाः अलमयादीन टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार की रात याकूबह के पूर्व में स्थित कनआन के क्षेत्र में होने वाले एक कार बम धमाके में दर्जनों लोग हताहत और घायल हो गए। इसी बीच इराकी अधिकारियों ने घोषणा की है कि सलाहुद्दीन प्रांत के केंद्रीय शहर तिकरित की आज़ादी के बाद इराकी सेना और स्वयंसेवकों ने इस शहर में जनता की वापसी का रास्ता प्रशस्त करना शुरू कर दिया है।
तिकरित से सशस्त्र बलों की वापसी का फैसला, इराकी प्रधानमंत्री हैदर एबादी और राज्य के अधिकारियों की बैठक के बाद किया गया है।
उल्लेखनीय है कि सलाहुद्दीन को बुधवार के दिन आईएसआईएल आतंकवादियों के कब्जे से मुक्त कराया गया है। इस बीच ख़बर मिली है कि पीश्मरगा मलेशिया ने उत्तरी इराक के इर्बिल शहर पर आईएसआईएल आतंकवादियों के हमले को नाकाम बना दिया है। पीश्मर्गा मलेशिया के उप कमांडर सैयद हजारे ने घोषणा की है कि पीश्मर्गा मलेशिया ने शनिवार को इर्बिल शहर के पास स्थित ख़ाज़र क्षेत्र पर आईएसआईएल के हमले को नाकाम बनाते हुए दसियों आतंकवादियों को मार गिराया है।
5 अप्रैल 2015 - 17:58
समाचार कोड: 681428
शनिवार की रात याकूबह के पूर्व में स्थित कनआन के क्षेत्र में होने वाले एक कार बम धमाके में दर्जनों लोग हताहत और घायल हो गए।