अबनाः रिपोर्ट के अनुसार सीरियाई सेना ने दरआ के उपनगरीय क्षेत्रों में अल-नुस्रा तकफीरी आतंकवादियों के कई वाहनों और उनके ठिकानों को नष्ट कर दिया है। इस कार्यवाही में आतंकवादियों के कई सरगना भी मारे गए हैं। रिपोर्टों के अनुसार यह आतंकवादी क्षेत्र में इस्राईल, अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, तुर्की, सऊदी अरब और क़तर के हितों को पूरा कर रहे हैं।
दूसरी ओर रिपोर्ट मिली हैं कि सीरियाई सेना ने उत्तरी दरआ में अलयादोदा से इतमान जाने वाली सड़क पर आतंकवादियों के ठिकानों पर हमला किया जिसमें कई आतंकवादी मारे गए और कई अन्य घायल हो गये हैं।
2 अप्रैल 2015 - 18:09
समाचार कोड: 680728
सीरियाई सेना ने दरआ के उपनगरीय क्षेत्रों में अल-नुस्रा तकफीरी आतंकवादियों के कई वाहनों और उनके ठिकानों को नष्ट कर दिया है।