1 अप्रैल 2015 - 14:02
इराक़ः सलाहुद्दीन के गवर्नर हाउस पर इराकी झंडा लहराया।

इराकी पुलिस प्रमुख राईद शाकिर ने ताकीद की है कि सलाहुद्दीन प्रांत में आईएसआईएल आतंकवादियों के खिलाफ गतिविधियों में दर्जनों आतंकवादी मारे गए हैं और सलाहुद्दीन प्रांत के गवर्नर हाउस और तिकरित शहर में शिक्षा और प्रशिक्षण के विभाग पर भी इराकी झंडे लहरा दिये गये हैं।

अहलेबैत अ. समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार इराकी पुलिस प्रमुख राईद शाकिर ने ताकीद की है कि सलाहुद्दीन प्रांत में आईएसआईएल आतंकवादियों के खिलाफ गतिविधियों में दर्जनों आतंकवादी मारे गए हैं और सलाहुद्दीन प्रांत के गवर्नर हाउस और तिकरित शहर में शिक्षा और प्रशिक्षण के विभाग पर भी इराकी झंडे लहरा दिये गये हैं। उन्होंने घोषणा की है कि इराकी सुरक्षा बल और स्वंयसेवी कार्यकर्ता तिकरित में राष्ट्रपति भवन के करीब पहुंच गए हैं और तिकरित में सफलता की घोषणा किसी भी समय की जा सकती है उधर इराक़ की हिज़्बुल्लाह आंदोलन के प्रवक्ता जाफर हुसैन ने घोषणा कि तिकरित मुक्त कराए जाने वाले क्षेत्रों से आईएसआईएल आतंकवादियों का पूरा सफाया कर दिया गया है और इस आतंकवादी गुट की ओर से बिछाई जाने वाली बारूदी सुरंगों को निष्क्रिय किया जा रहा है। इस प्रवक्ता ने कहा है कि तिकरित की आजाद में अब, किसी कठिनाई का सामना नहीं है।
इससे पहले इराक के प्रधानमंत्री हैदर एबादी ने बगदाद में संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून से बातचीत करते हुए ताकीद की थी कि तिकरित में जल्द ही सफलता की घोषणा कर दी जाएगी जिसके बाद इराकी सेना और स्वंयसेवी कार्यकर्ता अंबार और मूसेल की ओर बडेंगे।
इस बीच इराक़ की मजलिस आलाए इस्लामी के प्रमुख अम्मार हकीम ने कहा है कि स्यंवसेवी आईएसआईएल आतंकवादी समूह के खिलाफ गठन पाने वाले गठबंधन की कार्यवाहियां रोके जाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि इराक में आईएसआईएल आतंकवादी गिरोह के खिलाफ गठबंधन की कार्यवाहियां अब तक प्रभावी साबित नहीं हुई हैं और वह नहीं चाहते कि तिकरित में आईएसआईएल के विरूद्ध हासिल होने वाली उपलब्धियों का श्रेय अमेरिकी गठबंधन, अपने सिर बांधे। इराक़े के मजलिसे आलाए इस्लामी के एक और नेता हादी अलश्मरी ने भी स्काई न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए कहा है कि इराक़ के प्रधानमंत्री हैदर एबादी ने अमेरिकी गठबंधन के कमांडर से अपील की है कि वह तिकरित में कोई कार्रवाई न करें इसलिए कि इराकी सेना और स्वंयसेवी इस क्षेत्र में सफलता से बहुत करीब हो चुके हैं।