31 मार्च 2015 - 19:20
अमेरिकी रक्षामंत्री ने यमन पर सउदी हमले को वाशिंगटन के हित में बताया।

अमेरिकी रक्षामंत्री “इश्टोन कार्टर” ने अपने एक बयान में यमन में सऊदी अरब के हमले का बचाव करते हुए कहा है कि यमन में सऊदी अरब और उसके सहयोगियों के हमले, वाशिंगटन के हित में है।

अबनाः रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी रक्षामंत्री “इश्टोन कार्टर” ने अपने एक बयान में यमन में सऊदी अरब के हमले का बचाव करते हुए कहा है कि यमन में सऊदी अरब और उसके सहयोगियों के हमले, वाशिंगटन के हित में है।
उन्होंने कहा कि सऊदी अरब सहित यमन पर हमला करने वाले सभी देश, अमेरिका के सहयोगी हैं और जब वह अपने और अमेरिका के हितों में कोई कार्यवाही करते हैं तो अमेरिका भी इन देशों के साथ अपना सुरक्षा गठबंधन जारी रखता है।
गौरतलब है कि अमेरिकी रक्षामंत्री का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है कि जब यमन में सऊदी अरब के हमलों और बमबारी में ज्यादातर आम नागरिक मारे जा रहे हैं जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।