26 मार्च 2015 - 19:09
भारत सरकार ने अपने नागरिकों को यमन छोड़ देने की हिदायत दी।

भारत सरकार ने यमन में मौजूद अपने नागरिकों से अपील की है कि वह वहाँ से बाहर निकल जाएँ।

अहलेबैत अ. समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार भारत के विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों से कहा है कि वह यमन के संकट के मद्देनजर इस देश को तुरंत छोड़ दें। भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरूद् दीन ने एक बयान में कहा है कि यमन के विभिन्न राज्यों में इस समय भारत के तीन हजार पांच सौ नागरिक काम कर रहे हैं और सरकार इन नागरिकों को यमन से बाहर स्थानांतरित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए तैयार है।
यमन के जनक्रांतिकारी आंदोलन अंसारुल्लाह ने राजधानी सनआ का कंट्रोल संभालने के बाद यमन की जनता के समर्थन से विभिन्न क्षेत्रों में आतंकवादियों का मुकाबला और उनका सफाया करने की भरपूर कोशिश की है। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह जुमे के दिन आईएसआईएल आतंकवादी गुट ने सनआ की दो मस्जिदों पर हमला करके सैकड़ों नमाज़ियों को खून में नहला दिया था। आईएसआईएल की इस बर्बर कार्रवाई में 142 लोग मारे थे और तीन सौ से अधिक घायल हो गए थे।