लेबनान के सिक्योरिटी फोर्सेज़ ने दावा किया है कि उन्होंने बैरूत में ईरान के दूतावास और कल्चर हाउस पर हमला करने वाले आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया है।
सिक्योरिटी फोर्सेज़ का कहना है कि यह बहुत ही खतरनाक आतंकवादी है जिसका बहुत से धमाकों में हाथ रहा है। जबकि गिरफ्तार किए गए आतंकवादी ने कई स्थानों पर विस्फोट करने की बात स्वीकार की है।
गौरतलब है कि पिछले साल लेबनान की राजधानी बैरूत में ईरान के दूतावास और कल्चर हाउस पर हुए हमलों की जिम्मेदारी तकफ़ीरी वहाबी आतंकवादी गुट अब्दुल्लाह एज़ाम ने ली थी। इस हमले में बड़ी संख्या में लोग शहीद और घायल हुए थे।
20 दिसंबर 2014 - 20:20
समाचार कोड: 659659
लेबनान के सिक्योरिटी फोर्सेज़ ने दावा किया है कि उन्होंने बैरूत में ईरान के दूतावास और कल्चर हाउस पर हमला करने वाले आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया है।