14 दिसंबर 2014 - 10:17
 आई.एस.आई.एल का ट्यूटर एकाउंट चलाने वाला गिरफ़्तार।

बंगलौर, पुलिस ने इराक़ व सीरिया में ऐक्टिव आतंकवादी गुट आई.एस.आई.एल का ट्यूटर एकाउंट चलाने वाले महदी विश्वास को गिरफ़्तार करके उसके ख़िलाफ़ एफ़.आई.आर दर्ज कर ली है।

बंगलौर, पुलिस ने इराक़ व सीरिया में ऐक्टिव आतंकवादी गुट आई.एस.आई.एल का ट्यूटर एकाउंट चलाने वाले महदी विश्वास को गिरफ़्तार करके उसके ख़िलाफ़ एफ़.आई.आर दर्ज कर ली है। बंगलौर पुलिस के डायरेक्टर जनरल एम.एन.रेड्डी ने एक प्रेस कान्फ़्रेंस में यह जानकारी दी है कि यह आदमी पेशे से इंजीनियर है और मूल रूप से पश्चिमी बंगाल का रहने वाला है। उसने क़ुबूल किया है कि वह कई सालों से ट्यूटर पर यह एकाउंट चला रहा था। उन्होंने बताया कि यह आई.एस.आई.एल की आन लाईन भरती में सहायक था। रेड्डी ने बताया कि यह आदमी कट्टर धार्मिक सोच वाला था और अरबी ज़बान में आने वाले नोट्स का इंग्लिश में अनुवाद भी करता था। इस दौरान आरोपी के घर वालों ने इन आरोपों से इंकार किया है, आरोपी के पिता का कहना है कि उनका बेटा ऐसा नही कर सकता और पुलिस के लगाए आरोपों पर उनका भरोसा नही है। बंगलौर पुलिस के डी.जी.पी ने सूचना दी है कि इसके ख़िलाफ़ एफ़.आई.आर दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि वह इस एकाउंट के माध्यम से आई.एस.आई.एल में शामिल होने वाले नए लोगों को जानकारियां पहुंचाता था। कई नितिगत फ़ैसलों से सम्बन्धित फ़ाईलें भी यहां अपलोड की जाती थीं। पुलिस के अनुसार अरबी में प्राप्त सामाग्री को इंगलिश में अनुवाद करने के बाद आगे फ़ारवर्ड करने का काम भी यहां किया जाता था। इंगलैण्ड के चैनल-4 के रहस्योदघाटन के बाद एन.आई.ए सहित भारतीय एजेंसियां इसकी खोज में लगी हुई थीं। आई.एस.आई.एस द्वारा मासूम लोगों के सर काटे जाने वाले वीडियो को देखकर ख़ुश होने वाला तथा ट्यूटर हैण्डिल “शमी विटनेस” चलाने वाला महदी विश्वास पुलिस के हाथों मारे जाने से भयभीत था। उसने चैनल-4 को दिए गए नए इन्टरव्यु में कहा कि वह पुलिस के हाथों मरना नही चाहता और हथियार डालने को तैयार है। यह आदमी प्रतिदिन आई.एस.आई.एल के फ़ेवर में सैकड़ों ट्वीट करता था तथा इसने इराक़ व सीरिया में बर्बर हत्याओं के वीडियो भी अपलोड किए हैं। एक सीनियर अफ़सर ने बताया कि पिछले महीन इराक़ से भाग कर आए आतंकवादी आरिफ़ मजीद ने भी पूछताछ में बंगलौर के किसी आदमी के बारे में बताया है जो आई.एल के लिए काम करता था लेकिन वह इस बारे में अधिक जानकारी न दे सका।