12 दिसंबर 2014 - 14:36
कर्बला के निकट रॉकेट हमले में जानी नुकसान नहीं हुआ।

इराकी अधिकारियों के अनुसार कुछ मीडिया खबरों को बढ़ा-चढ़ाकर बयान कर रहे हैं जबकि कर्बला के निकट होने वाले रॉकेट हमलों में किसी के मरने की ख़बर नहीं है। और जहां रॉकेट गिरे हैं वहाँ कोई ज़ाएर मौजूद नहीं था।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार इराकी अधिकारियों के अनुसार कुछ मीडिया खबरों को बढ़ा-चढ़ाकर बयान कर रहे हैं जबकि कर्बला के निकट होने वाले रॉकेट हमलों में किसी के मरने की ख़बर नहीं है। और जहां रॉकेट गिरे हैं वहाँ कोई ज़ाएर मौजूद नहीं था। एक अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि आतंकवादियों के रॉकेट सैफ़ साद और है शुहदा इलाक़े में गिरे जहां कोई ज़ायर मौजूद नहीं था और इन हमलों में किसी के मरने की ख़बर नहीं है।
अलफ़ुरात आप्रेशन के कमांडर का कहना है कि कर्बला में इस समय 17 लाख ज़ायरीन हैं और हर मिनट  इस संख्या में वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि आतंकवादी इस महान धार्मिक समारोह में बाधा ईजाद करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन इराकी सुरक्षा बलों ने भी आतंकवादियों पर ज़िन्दगी को तंग कर रखा है।