8 दिसंबर 2014 - 19:09
 इराक़ में चेहलुम के मौक़े पर सुरक्षा के कड़े प्रबन्ध।

इराक़ के गृहमंत्री करबला में इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के चेहलुम के अवसर पर की गई विशेष सुरक्षा व्यवस्था की सीधी देख-रेख के लिए करबला पहुंच गए हैं।

इराक़ के गृहमंत्री करबला में इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के चेहलुम के अवसर पर की गई विशेष सुरक्षा व्यवस्था की सीधी देख-रेख के लिए करबला पहुंच गए हैं।
मुहम्मद सालिम अलग़बान सोमवार को करबला पहुंचे और उन्होंने इस प्रांत के राज्यपाल अक़ील तुरैही तथा चेहलुम की विशेष सुरक्षा व्यवस्था के कमांडरों के साथ बैठक की। इसी बीच सूचना है कि इराक़ के रक्षा मंत्री ख़ालिद उबैदी ने सोमवार की सुबह उत्तरी इराक़ के सलाहुद्दीन प्रांत के बीजी नगर में सैन्य टुकड़ियों का निरीक्षण किया।
ज्ञात रहे कि इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की शहादत का चालीसवां कि जो शिया मुसलमानों का एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है, इस साल तेरह दिसम्बर को मनाया जाएगा।