6 दिसंबर 2014 - 19:20
 अमेरिका में पुलिस अधिकारियों के ख़िलाफ़ कार्यवाही पर विचार।

न्यूयॉर्क सिटी की ग्रैन्ड ज्यूरी इस बात पर विचार कर रही है कि उस पुलिस अधिकारी के ख़िलाफ़ कार्यवाही की जाए जिसने पिछले महीने एक निहत्थे अश्वेत व्यक्ति को गोली मार कर हताहत कर दिया। स्थानीय अभियोक्ता ने इस बात की सूचना दी है।

ब्रूकलिन में बीस नवंबर को 28 वर्षीय अकई गर्ले को प्रोबैशनरी पुलिस अधिकारी पीटर लियांग ने उस समय गोली मारी जब गर्ले अपने अपार्टमेंट की बिल्डिंग की सीढ़ियां चढ़ रहे थे। ब्रूकलिन ज़िले के वकील केन थामसन ने कहा, “ मै सही जांच का वचन देता हूं और ग्रैन्ड ज्यूरी को उसका काम करने के लिए ज़रूरी सारी सूचनाएं दूंगा। मैं इसलिए ऐसा करने जा रहा हूं क्योंकि मिस्टर गर्ले के साथ जो हुआ उसकी तह में जाना ज़रूरी है क्योंकि गर्ले निहत्थे व निर्दोष थे जिनकी पत्नी का देहान्त हो गया है।”
ब्रूकलिन से कांग्रेस के सदस्य हकीम जेफ़्रीज़ ने जहां यह घटना घटी है, कहा कि सुबूत दर्शाता है कि गोली गर्ले के सीने में लगी और फिर उनके दिल में जिससे लगता है कि यह संयोगवश नहीं बल्कि आपराधिक मामला है।अमरीका में दो निहत्थे अश्वेत व्यक्तियों की हत्या करने वाले अधिकारियों के ख़िलाफ़ कार्यवाही करने में ग्रैन्ड ज्यूरी के नाकाम रहने के कारण हाल में पूरे अमरीका में शहरों व्यापक जनप्रदर्शन हुए।