ईरान के संसद सभापति और पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने आतंकवाद से मुक़ाबले पर बल दिया है।
ईरान के संसद सभापति डा. अली लारीजानी ने जुमे को पाकिस्तान के अपने दौरे के दौरान पाकिस्तान के राष्ट्रपति ममनून हुसैन के साथ मुलाक़ात में दोनों देशों की संयुक्त सीमा पर चरमपंथियों की सक्रियता पर चिंता जताते हुए कहा कि ईरान और पाकिस्तान को इस बात की अनुमति नहीं देनी चाहिए कि असमाजिक तत्व दोनों देशों के दोस्ताना संबंधों में कोई समस्या उत्पन्न करें।लारीजानी ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था की स्थापना के लिए ईरान और पाकिस्तान के प्रयासों को प्रभावी बताते हुए कहा कि आतंकवाद आज क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण समस्या है। इसलिए क्षेत्रीय देशों को मिलजुल कर इस समस्या का मुक़ाबला करना चाहिए।ईरान के संसद सभापति ने ईरान-पाकिस्तान गैस पाइप लाईन के संबंध में कहा कि ईरान ने गैस पाइप लाईन को पाकिस्तान की सीमा तक पहुंचाने के लिए काफ़ी निवेश किया है और अब यह प्रोजैक्ट उचित बिंदु पर पहुंच चुका है तथा पाकिस्तान के प्रयासों से शीघ्र ही इससे लाभ उठाया जा सकता है।पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने ईरानी संसद सभापति के इस्लामाबाद के दौरे पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि उनके इस दौसे से साबित हो जाता है कि तेहरान, इस्लामाबाद के साथ संबंधों में विस्तार के लिए गंभीर है।ममनून हुसैन ने कहा कि इस्लामाबाद गैस पाइप लाईन समते ईरान के साथ किए गए समस्त समझौतों को व्यवहारिक बनाने के लिए पूर्ण रूप से गंभीर है।
6 दिसंबर 2014 - 07:22
समाचार कोड: 656240
ईरान के संसद सभापति और पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने आतंकवाद से मुक़ाबले पर बल दिया है।