अमरीका में अमरीकी पुलिस के हाथों मारे गए अश्वेत युवक माइकल ब्राउन के मां बाप ने इस देश की ग्रैन्ड ज्यूरी के ब्राउन को गोली मारने वाले श्वेत अधिकारी डैरन विल्सन के ख़िलाफ़ कार्यवाही न करने के फ़ैसले के बावजूद, इस अधिकारी के ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्यवाही करने की क़सम खायी है।
माइकल ब्राउन के परिवार के वकील बेन्जामिन क्रम्प ने सी बी एस टीवी चैनल से रविवार को बातचीत में कहा, “ यह परिवार अपने निहत्थे बेटे के हत्यारे के ख़िलाफ़ कार्यवाही चाहता है। वह हर संभव क़ानूनी पहलु को देखना चाहते हैं।”विल्सन ने ग्रैन्ड ज्यूरी के उसके ख़िलाफ़ कार्यवाही न करने के फ़ैसले के बाद अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया।माइकल ब्राउन के परिवार के वकील ने कहा कि उनका परिवार विल्सन के इस्तीफ़े से संतुष्ट नहीं है।डैरन विल्सन ने कहा कि ब्राउन को गोली मारने पर उसके ख़िलाफ़ कार्यवाही न किए जाने के बाद संतुष्ट अंतरात्मा का आभास कर रहा है।माइकल ब्राउन के पारिवारिक वकील क्रम्प ने कहा कि पीड़ित के परिवार विल्सन के ख़ुद की अंतर्रात्मा के संतुष्ट होने होने पर बल दिए जाने से चिंतित थे। क्रम्प ने कहा कि माइकल ब्राउन के परिवार को इस बात पर हैरत है कि विल्सन की अंतर्रात्मा जीवित है।क्रम्प ने कहा, “ इसी बात से उन्हें तकलीफ़ है। हम चाहते हैं कि पुलिस अधिकारियों की अंतर्रात्मा जागृत हो। पुलिस अधिकारी बर्फ़ की भांति संवेदनहीन न हों और हमारे बच्चों को अपराधी और राक्षस के रूप में न देखें।”अमरीका में जबसे ग्रैन्ड ज्यूरी ने फ़र्गूसन शहर में फ़ायरिंग की इस घटना के ज़िम्मेदार पुलिस अधिकारी के ख़िलाफ़ कार्यवाही न करने का फ़ैसला सुनाया है उस समय से अमरीका के दर्जनों शहरों में प्रदर्शन हो चुके हैं।अमरीका का न्याय विभाग फ़र्गूसन शहर की फ़ायरिंग की इस घटना की जांच कर रहा है ताकि इस बात का फ़ैसला कर सके कि विल्सन और फ़र्गूसन पुलिस विभाग नागरिक अधिकार के उल्लंघन के दोषी ठहराए जा सकते हैं या नहीं।
1 दिसंबर 2014 - 18:07
समाचार कोड: 655340
अमरीका में अमरीकी पुलिस के हाथों मारे गए अश्वेत युवक माइकल ब्राउन के मां बाप ने इस देश की ग्रैन्ड ज्यूरी के ब्राउन को गोली मारने वाले श्वेत अधिकारी डैरन विल्सन के ख़िलाफ़ कार्यवाही न करने के फ़ैसले के बावजूद, इस अधिकारी के ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्यवाही करने की क़सम खायी है।