29 नवंबर 2014 - 19:01
 अमरीका को सीरिया के बारे में फ़ैसले का अधिकार नहीं

सीरिया के विदेशमंत्री ने कहा कि अमरीका को सीरियाई राष्ट्र के बारे में फ़ैसला करने का कोई अधिकार नहीं है।

सीरिया के विदेशमंत्री ने कहा कि अमरीका को सीरियाई राष्ट्र के बारे में फ़ैसला करने का कोई अधिकार नहीं है।
वलीद मुअल्लिम ने शनिवार को लेबनान के अलमनार टीवी चैनल से बात करते हुए कहा कि अमरीका के राष्ट्रपति का वह बयान जिसमें उन्होंने बश्शार असद को सीरिया का ग़ैर क़ानूनी राष्ट्रपति बताया, तुच्छ और अस्वीकार्य है। उनका कहना था कि सीरिया किसी भी देश को अपने आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं देगा।सीरिया के विदेशमंत्री ने कहा कि सीरिया की जनता ने पिछले राष्ट्रपति चुनाव में भरपूर ढंग से उपस्थित होकर अपने भविष्य का निर्धारण किया और कोई भी उनके स्थान पर यह फ़ैसला नहीं कर सकता। वलीद मुअल्लिम ने कहा कि सीरिया की सरकार ग़ैर सशस्त्र विरोधियों से वार्ता जब करेगा जब वे अपने अतीत की कट्टर नीतियों पर पुनर्विचार करें और अपनी अपनी सद्भावना को सिद्ध करें।सीरिया के विदेशमंत्री ने बल दिया कि देश की सरकार संकट को समाप्त करने और राजनैतिक समाधान को व्यवहारिक बनाने में गंभीर है। उनका कहना था कि रूसी मित्रों ने इस संबंध में सच्चे प्रयास किए हैं और इसलिए मास्को में सीरियाई लोगों के मध्य आरंभिक वार्ता के लिए आवश्यक भूमिका प्रशस्त हुई है।