अहले बैत (अ) समाचार एजंसी अबना। मिरातुल बहरैन वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार बहरैन गृह मंत्रालय ने हाल ही में देश में होने वाले चुनावों का बहिष्कार करने वालों के खिलाफ धमकियों को अमलीजामा पहनाते हुए पहले चरण में पंद्रह से अधिक पुलिसकर्मियों से 22 नवंबर 2014 के संसदीय चुनाव में शिरकत न करने के कारण के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है। बहरैन गृह मंत्रालय ने मंत्रालय और अन्य संस्थानों तथा जनता से चुनाव में भाग लेने की अपील की थी और कहा था कि चुनाव में भाग लेने के सबूत के लिए 23 नवंबर को अपने सील किए, पहचान कार्डों को संबंधित अधिकारियों को दिखाएं। यह ऐसी स्थिति में है कि मतदाताओं के अधिकार के आधार पर उन्हें चुनाव में भाग लेने या न करने और नामज़दा उम्मीदवारों को चुनाव के संबंध में स्वतंत्रता प्राप्त होनी चाहिए। गौरतलब है कि बहरैन में 22 नवंबर को संसदीय और नगरपालिका परिषदों के चुनाव हुए हैं जिसमें ऑले खलीफा सरकार विरोधी समूहों और बहरैन जनता ने चुनाव का बहिष्कार किया था।
28 नवंबर 2014 - 19:46
समाचार कोड: 654677
मिरातुल बहरैन वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार बहरैन गृह मंत्रालय ने हाल ही में देश में होने वाले चुनावों का बहिष्कार करने वालों के खिलाफ धमकियों को अमलीजामा पहनाते हुए पहले चरण में पंद्रह से अधिक पुलिसकर्मियों से 22 नवंबर 2014 के संसदीय चुनाव में शिरकत न करने के कारण के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है।