28 नवंबर 2014 - 19:20
 इस्राईल, गिरफ़्तारी और बदले की कार्यवाही जारी है

इस्राईली मीडिया ने शुक्रवार को बताया कि तेल अवीव के निकट बातियाम क्षेत्र में एक पुलिसकर्मी को कुचल दिया गया जबकि ज़ायोनी अतिग्रहणकारियों ने बैतुल मुक़द्दस और पूर्वी तट पर सैनिकों की संख्या में वृद्धि कर दी।

इस्राईली मीडिया ने शुक्रवार को बताया कि तेल अवीव के निकट बातियाम क्षेत्र में एक पुलिसकर्मी को कुचल दिया गया जबकि ज़ायोनी अतिग्रहणकारियों ने बैतुल मुक़द्दस और पूर्वी तट पर सैनिकों की संख्या में वृद्धि कर दी। दूसरी ओर इस्राईली सैनिकों ने एक बच्चे को अतिग्रहित बैतुल मुक़द्दस में पुलिस की गश्ती टीम पर पथराव करने के आरोप में गिरफ़्तार कर लिया।
फ़िलिस्तीनी समाचार एजेन्सी मअन ने बताया कि अवैध क़ालोनियों के दो निवासियों की गाड़ी पर जुमे की सुबह फ़ायरिंग हुई। इस्राईली सूत्रों का कहना है कि कुछ गोलिया सीधे गाड़ी को लगीं जबकि इसमें सवार दोनों इस्राईली बच गये। सूत्रों का कहना है कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के अतिरिक्त बल घटना स्थल की ओर से रवाना हो गये और वहां पर जांच पड़ताल आरंभ कर दी। इस्राईली सैनिकों ने इसी प्रकार एक फ़िलिस्तीन बच्चे को गिरफ़्तार कर लिया। सैनिकों का दावा है कि उसके हाथ में चाक़ू था। सूत्रों का कहना है कि इस्राईली सैनिकों ने ख़लील क्षेत्र से एक 17 वर्षीय फ़िलिस्तीनी बच्चे को गिरफ़्तार कर लिया।