27 नवंबर 2014 - 17:57
 फ़र्गूसन में ज्यूरी के फ़ैसले के बाद बंदूक़ की बिक्री बढ़ी

अमरीका के मिज़ूरी राज्य के फ़र्गूसन शहर में एक अश्वेत किशोर को फ़ायरिंग में मारने वाले श्वेत पुलिस अधिकारी के ख़िलाफ़ अभियोग न चलाने के ग्रैन्ड ज्यूरी के फ़ैसले के कारण पिछले कुछ दिनों से फैली अशांति में इस राज्य में बंदूक़ की बिक्री बढ़ गयी है।

अमरीका के मिज़ूरी राज्य के फ़र्गूसन शहर में एक अश्वेत किशोर को फ़ायरिंग में मारने वाले श्वेत पुलिस अधिकारी के ख़िलाफ़ अभियोग न चलाने के ग्रैन्ड ज्यूरी के फ़ैसले के कारण पिछले कुछ दिनों से फैली अशांति में इस राज्य में बंदूक़ की बिक्री बढ़ गयी है।
बंदूक़ बेचने वाले दुकानदारों ने कहा है कि फ़र्गूसन से मिले सेंट लुइस इलाक़े में बंदूक़ की बिक्री बढ़ गयी है। ग्रैन्ड ज्यूरी के 9 अगस्त को फ़र्गूसन में निहत्थे अश्वेत किशोर माइकल ब्राउन को गोली मारने वाले पुलिस अधिकारी डैरन विल्सन के ख़िलाफ़ अभियोन न चलाने के फ़ैसले के कारण अमरीका में 100 से ज़्यादा शहरों में कई रातों से प्रदर्शन हो रहे हैं। सेंट लुइस में बंदूक़ बेचने वाला द अल्टिमेट डीफ़ेन्स फ़ायरिंग रेंज ऐन्ड ट्रेनिंग सेन्टर इस समय हर दिन 20 से 30 बंदूक़ें बेच रहा है जबकि वह सामान्य दिनों में वह मुश्किल से 3 से 5 बंदूक़ें ही बेच पाता था। इस सेंटर के मालिक पॉल बैस्टियन ने कहा कि ख़ास तौर से हैंड गनों की बिक्री बहुत बढ़ गयी है क्योंकि लोगों के मन में फ़र्गूसन के हालात के कारण डर है। बैस्टियन ने कहा कि सोमवार को फ़र्गूसन में आगज़नी, लूटमार और हिंसा की घटना के एक दिन बाद उनकी कंपनी ने 33 बंदूक़ें बेचीं।
ज्ञात रहे कि अमरीका में माइकल ब्राउन की मृत्यु के कारण कई हफ़्ते फ़र्गूसन में विरोध प्रदर्शन हुए थे और इस शहर के बहुसंख्यक अश्वेत समुदाय और श्वेत प्रधान प्रशासन के बीच तनाव बढ़ गया है। अमरीका में प्यू शोध केन्द्र की ओर से जुलाई में आए अध्ययन के अनुसार अमरीका में अश्वेतों की, श्वेत अमरीकियों की तुलना में बंदूक़ से ज़्यादा हत्या होती है।