ईरान के संसद सभापति ने विश्व के समस्त संसद सभापतियों से मांग की है कि वे ज़ायोनी शासन की मानवता विरोधी कार्यवाहियों की निंदा करें।
डाक्टर अली लारीजानी ने विश्व के संसद सभापतियों को भेजे अपने पत्र में लिखा है कि फ़िलिस्तीनियों के विरुद्ध इस शासन की हिंसक कार्यवाहियां इसकी पाश्विक प्रवृत्ति की परिचायक हैं। उन्होंने कहा कि 50 दिवसीय ग़ज़्ज़ा युद्ध को समाप्त हुए अभी थोड़ा सा ही समय व्यतीत हुआ है उसके बावजूद फ़िलिस्तीनियों के विरुद्ध ज़ायोनियों के अत्याचार अभी भी जारी हैं।
अली लारीजानी के पत्र में कहा गया है कि अवैध ज़ायोनी शासन की ओर से फ़िलिस्तीनियों की भूमि के यहूदीकरण, उनकी भूमियों के अतिग्रहण, अवैध कालोनी निर्माण, ग़ज़्ज़ा का परिवेष्टन और फ़िलिस्तीनियों के विरुद्ध अत्याचारों का क्रम अभी भी जारी है।
22 नवंबर 2014 - 19:46
समाचार कोड: 653174
ईरान के संसद सभापति ने विश्व के समस्त संसद सभापतियों से मांग की है कि वे ज़ायोनी शासन की मानवता विरोधी कार्यवाहियों की निंदा करें।