विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ और गुट पांच धन में यूरोपीय संघ की समन्वयकर्ता कैथ्रीन एश्टन के मध्य वियाना में भेंटवार्ता हुई।
वियाना से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ और कैथ्रीन एश्टन के मध्य मंगलवार की शाम भेंटवार्ता हुई जिसमें दोनों नेताओं ने परमाणु वार्ता के अंतिम चरण के आयामों पर चर्चा की। वार्ता के बाद विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने वार्ता को सकारात्मक बताया। विदेश मंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ परमाणु वार्ताकारों के साथ मंगलवार की सुबह वियाना पहुंचे ताकि गुट पांच धन एक के साथ समग्र परमाणु वार्ता के दसवें चरण में भाग ले सकें।
परमाणु वार्ता की निर्धारित समय सीमा अर्थात 24 नवम्बर से पहले वार्ता का अंतिम चरण वियाना में ईरान के प्रतिनिधि कार्यालय में विदेश मंत्री ज़रीफ़ और वार्ता में यूरोपीय संघ की समन्वयकर्ता कैथ्रिन एश्टन के बीच आरंभ हुआ। ईरान और गुट पांच धन एक एक वार्ता के नौ चरणों के दौरान प्रतिबंधों की समाप्ति सहित विवादित मुद्दों पर किसी समाधान तक नहीं पहुंच सके।
इससे पूर्व अमरीकी विदेशमंत्री जान कैरी ने कहा था कि ईरान के साथ परमाणु समझौते की प्रबल संभावना है। जॉन केरी ने अपने ब्रितानी समकक्ष फ़िलिप हैमंड के साथ पत्रकारों के बीच कहा कि सहमति होने की आशा करते हैं और ईरान को चाहिए कि हमारे साथ सहयोग करे और सभी संभावित उपाय के माध्यम से दुनिया के सामने अपने परमाणु कार्यक्रम के शांतिपूर्ण होने को सिद्ध करे।
18 नवंबर 2014 - 19:25
समाचार कोड: 652228
विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ और गुट पांच धन में यूरोपीय संघ की समन्वयकर्ता कैथ्रीन एश्टन के मध्य वियाना में भेंटवार्ता हुई।