भारतीय मीडिया में पाकिस्तानी सैनिकों को चीन से मिलने वाले सैनिक प्रशिक्षण की ख़बरें आने के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी एनएसए इस मामले पर नज़र रखे हुए है।
एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरूद्दीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार की सुबह चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिले हैं।
ज्ञात रहे कि भारतीय मीडिया में यह समाचार आए हैं कि चीन की सेना पाकिस्तान के सैनिकों को जम्मू-कश्मीर सीमा के करीब ट्रेनिंग दे रही है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी है। यह रिपोर्ट बीएसएफ की खुफिया शाखा ने तैयार की है।
रिपोर्ट के अनुसार, चीन की सेना पाकिस्तान के सैनिकों को हथियार संभालने और चलाने की ट्रेनिंग दे रही है, यह ट्रेनिंग राजौरी सेक्टर के पास अंतरराष्ट्रीय सीमा के उस पार आगे की रक्षा चौकियों पर चल रही है।
खुफिया शाखा का यह भी दावा है कि पाकिस्तान के सियालकोट में आतंकवादियों के एक बहुत बड़े समूह का पता चला है जो जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के दौरान घुसपैठ करने की साजिश रच रहा है।
15 नवंबर 2014 - 19:10
समाचार कोड: 651588
भारतीय मीडिया में पाकिस्तानी सैनिकों को चीन से मिलने वाले सैनिक प्रशिक्षण की ख़बरें आने के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी एनएसए इस मामले पर नज़र रखे हुए है।