15 नवंबर 2014 - 18:47
 परमाणु शस्त्रों के रख-रखाव में गड़बड़ी दूर करेगा अमरीका

अमरीका के रक्षा मंत्रालय ने परमाणु शस्त्रों से संबन्धित सरकारी रिपोर्ट के सार्वजनिक होने के बाद परमाणु शस्त्रों के उचित प्रबंध के लिए सुधार क़दम उठाने का संकल्प किया है।

अमरीका के रक्षा मंत्रालय ने परमाणु शस्त्रों से संबन्धित सरकारी रिपोर्ट के सार्वजनिक होने के बाद परमाणु शस्त्रों के उचित प्रबंध के लिए सुधार क़दम उठाने का संकल्प किया है।
पश्चिमी संचार माध्यमों के अनुसार अमरीकी सरकार की एक रिपोर्ट में परमाणु शस्त्रों के रख-रखाव में गड़बड़ी की बात कही गई है।  इस रिपोर्ट के अनुसार शीत युद्ध के दौरान परमाणु शस्त्रों से लैस पनडुब्बियां, अन्तरमहाद्वीपीय मिसाइलों और युद्ध पोतों के रख-रखाव और उनके उचित प्रबंधन के लिए बजट में 16 अरब डालर विशेष किये गए थे जिसके कारण सही ढंग से उनका रख-रखाव किया जा सकता था।
अमरीका के रक्षामंत्रालय के अनुसार इस समय अमरीका के पास 1643 वार हेड्स तथा 911 लांचर्स हैं।  रूस के साथ निशस्त्रीकरण के समझौते के बाद अमरीका और रूस को 2018 तक परमाणु शस्त्रों की संख्या को घटाकर 1500 वारहेड्स तथा 700 मिज़ाइल लांचर तक सीमित करना होगा।