12 नवंबर 2014 - 20:03
इस्राईल की ग़ुंडागर्दी जारी, विश्व समुदाय की मांगों की अनदेखी।

अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की ओर से इस्राईल विस्तारवादी नीतियों को छोड़ने की मांग के बावजूद यह शासन अतिग्रहित फ़िलिस्तीनी भूमि पर और 200 घर बना रहा है।

अबनाः अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की ओर से इस्राईल विस्तारवादी नीतियों को छोड़ने की मांग के बावजूद यह शासन अतिग्रहित फ़िलिस्तीनी भूमि पर और 200 घर बना रहा है।
बुधवार को पूर्वी अलक़ुद्स की रामोत बस्ती में इस्राईल का 200 और घर बनाने के विषय पर चर्चा करने का इरादा था। इस्राईली शासन की योजना एवं निर्माण कमेटी ने 4 नवंबर को रामोत बस्ती में 216 और जबल अबू ग़नेम बस्ती में 62 घरों के निर्माण की योजना को हरी झंडी दिखा दी है।
यह ऐसी स्थिति में है कि इससे पहले ज़ायोनी गृह मंत्रालय ने रमत श्लोमो बस्ती में 500 नए घरों के निर्माण की अनुमति दी थी। इस्राइली शासन ने घोषणा की है कि वह 2015 में बस्तियों के विस्तार के बजट को दुगुने से भी ज़्यादा विशेष करेगा। इस्राइली शासन विश्व ज़ायोनीवाद संगठन के बस्ती विभाग को फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों में नए घरों के निर्माण के लिए साढ़े तीन करोड़ डॉलर का बजट विशेष करेगा।