अबनाः अमरीका के मासाचूसेट्स राज्य के एक स्कूल ने एक नया सुरक्षा सिस्टम लांच किया है जो स्कूल में फ़ायरिंग की घटना होते ही अधिकारियों को सचेत कर देगा।
बोस्टन से लगभग 45 किलोमीटर उत्तर में स्थित मेथुएन के स्कूल में इस शूटर डिटेक्शन सिस्टम का प्रदर्शन किया गया। यह सिस्टम वास्तव में अमरीकी सेना द्वारा प्रयोग की जा रही एक प्रणाली के आधार पर बनाया गया है। स्कूलों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों के लिए इस सिस्टम की मार्केटिंग की जा रही है।
एक सरकारी अवकाश पर जब स्कूल बंद थे तो इस सिस्टम का परीक्षण किया गया और एक व्यक्ति ने स्कूल के अंदर फ़ायरिंग की जिसकी सूचना तत्काल रूप से पुलिस को मिल गई और इस बात का भी निर्धारण हो गया कि फ़ायरिंग किस स्थान पर हो रही है। शूटर डिटेक्शन सिस्टम लगाने पर 50 हज़ार से 1 लाख डालर का ख़र्च आ रहा है।
ज्ञात रहे कि अमरीका के स्कूलों में फ़ायरिंग की घटनाएं थोड़े थोड़े अंतराल से हो रही हैं। बड़ी भयानक घटना दिसम्बर 2012 में कनेक्टीकट के न्यूटाउन में हुई जहां फ़ायरिंग से 20 स्कूली बच्चों सहित 26 लोग मारे गए थे।
12 नवंबर 2014 - 19:59
समाचार कोड: 651053
अमरीका के मासाचूसेट्स राज्य के एक स्कूल ने एक नया सुरक्षा सिस्टम लांच किया है जो स्कूल में फ़ायरिंग की घटना होते ही अधिकारियों को सचेत कर देगा।