अहलेबैत समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के उप राष्ट्रपति जो बाईडेन ने कहा है कि अमेरिका इस्राईल की सुरक्षा के लिए प्रति मिनट 6 हजार डॉलर और प्रतिदिन साढ़े आठ लाख डॉलर खर्च कर रहा है।
रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी उप राष्ट्रपति जो बाईडेन ने वाशिंगटन में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि इस्राईल की फ़ौजी मदद और ज़ायोनी शासन की रक्षा के लिए अमेरिका प्रति मिनट 6 हजार डॉलर और प्रतिदिन साढ़े आठ लाख डॉलर खर्च कर रहा है।
उन्होंने कहा कि अमेरिका पिछले कई वर्षों से इस्राईल की सैन्य और रक्षा सहायता जारी रखे हुए है। उनका यह बयान अमेरिकी टीवी "सीएनएन" पर भी प्रसारित किया गया है।
एक सवाल के जवाब में जो बाईडेन ने कहा "मैं भी एक ज़ायोनी हूँ, जब मैं यहूदी हूं तो जाहिर है कि मैं ज़ायोनी भी हो सकता हूं। मेरे पिता को मेरे यहूदी और ज़ायोनी होने पर कोई आपत्ति नहीं है। दुनिया भर के यहूदियों की सुरक्षा के लिए इस्राईल के वुजूद को अत्यावश्यक मानता हूं।"
एक और सवाल के जवाब में अमेरिकी उप राष्ट्रपति ने मध्य पूर्व के मौजूदा हालात को "जिंदा खतरा" बताते हुए कहा कि इस्राईल को चारों ओर से बहुत सी चुनौतियों का सामना है। इस्राईल के उत्तर में हिज़्बुल्लाह के मिसाईल, पूर्वोत्तर में अल-नुस्रह फ्रंट और दाइश, जबकि ईरान का परमाणु कार्यक्रम भी इस्राईल की सुरक्षा के लिए ख़तरा है।
इस्राईली अख़बार "हार्टज़" की रिपोर्ट के अनुसार हुकूमत और पार्लियामेंट में यहूदी सदस्यों की संख्या के हिसाब से अमेरिका, इस्राईल और ब्रिटेन के बाद तीसरा बड़ा देश है।