ब्रिटेन ने सीरियाई सरकार से लड़ रहे विद्रोही गुटों को मदद करने पर अपने देश की प्रतिबद्धता दोहरायी है।
ब्रितानी विदेश मंत्री फ़िलिप हैमन्ड ने सोमवार को एक बयान में कहा, लंदन सीरियाई सरकार से लड़ रहे गुटों को ट्रेनिंग और हथियार देने में और अधिक सक्रियता दिखाएगा। उन्होंने इस बयान में दावा किया कि ब्रिटेन की सहायता कार्यक्रम में वह गुट शामिल है जो उन्हीं के शब्दों में मध्यमार्गी हैं।
ज्ञात रहे ब्रिटेन और अन्य पश्चिमी देशों ने सीरिया में विद्रोही गुटों को सितंबर में मदद बढ़ाने की सूचना दी है।
अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी सितंबर महीने में इस देश की कांग्रेस से सीरिया में विद्रोही गुटों को ट्रेनिंग और सैन्य उपकरण की मदद देने के लिए 50 करोड़ डॉलर का बजट पास करने की अपील की थी।
11 नवंबर 2014 - 18:50
समाचार कोड: 650834
ब्रिटेन ने सीरियाई सरकार से लड़ रहे विद्रोही गुटों को मदद करने पर अपने देश की प्रतिबद्धता दोहरायी है।