इराक़ के उपराष्ट्रपति और पूर्व प्रधानमंत्री ने इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनेई से भेंटवार्ता की।
इस भेंटवार्ता में वरिष्ठ नेता ने कहा कि इराक़ के विभिन्न बलों और शक्तियों के मध्य एकता और एकजुटता पैदा करने का प्रयास, बहुत ही अच्छा काम है जिसे जारी रहना चाहिए। वरिष्ठ नेता ने इस भेंटवार्ता में नूरी मालेकी के प्रधानमंत्री काल में उनके साहस, प्रबंधन और ठोस इरादे की प्रशंसा करते हुए कहा कि आपने इराक़ में सत्ता स्थानांतरण के समय, देश को अस्थिरता और अशांति के मुंह में जाने से बचाने के लिए बहुत बड़ा काम किया और यह वह महान काम है जिसे जनता कभी नहीं भुला सकती।
इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता ने कहा कि आप, इराक़ की समस्याओं को सही ढंग से समझते हैं। उनका कहना था कि हैदर अलएबादी के नेतृत्व में इराक़ की नई सरकार को आपके मूल्यवान परामर्श और सुझावों की आवश्यकता है और यह परामर्श व सुझाव जारी रहने चाहिए।
इस भेंटवार्ता में इराक़ के उपराष्ट्रपति और पूर्व प्रधानमंत्री नूरी मालेकी ने इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता से अपनी भेंटवार्ता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कि ईरान ने विदेशी तत्वों और विदेश समर्थित आतंकवादियों से मुक़ाबले के लिए इराक़ी सरकार और राष्ट्र की सदैव बेहतरीन ढंग से सहायता की है।
10 नवंबर 2014 - 18:37
समाचार कोड: 650552
इराक़ के उपराष्ट्रपति और पूर्व प्रधानमंत्री ने इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनेई से भेंटवार्ता की।