अहलेबैत अ. समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार दाइश का विरोध करने वाले सुन्नी क़बीले अलबूनम्र के सरदार शेख़ नईम अलग़ोद के अनुसार, आतंकवादियों ने शुक्रवार को अंबार राज्य में उनके क़बीले के 50 लोगों को उस समय मार डाला जब वह अपने शहर से सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे थे।
अलगोद के अनुसार किसी तरह एक आदमी दाइश के भेड़ियों से बदतर आतंकवादियों के पंजे से बच निकलने में सफल रहा, जिसने इस भयानक घटना की सूचना उन तक पहुंचाई।
क़बीले के सरदार का कहना है कि मरने वालों में 40 पुरुष, 6 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल हैं।
दूसरी ओर सुरक्षा बलों ने इराकी शहर रेमादी के पास एक सामूहिक कब्र से 35 शव बरामद किये हैं, अधिकारियों का कहना है कि मरने वालों के हाथ पैर बंधे हुए थे जबकि उनकी आँखों पर भी पट्टियां बांधी गई थीं।
नईम अलगोद और सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों के दौरान दाइश के हाथों मारे जाने वाले अलबूनम्र क़बीले के लोगों की संख्या 300 से पार कर गई है।
3 नवंबर 2014 - 10:30
समाचार कोड: 648873
दाइश का विरोध करने वाले सुन्नी क़बीले अलबूनम्र के सरदार शेख़ नईम अलग़ोद के अनुसार, आतंकवादियों ने शुक्रवार को अंबार राज्य में उनके क़बीले के 50 लोगों को उस समय मार डाला जब वह अपने शहर से सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे थे।