1 नवंबर 2014 - 06:36
स्वीज़रलैण्ड में ISIL के साथ सहयोग के आरोप में 3 गिरफ़्तार।

स्वीज़रलैण्ड में ISIL के साथ सहयोग के आरोप में तीन लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार स्वीज़रलैण्ड के एटार्नी जनरल ने शुक्रवार को ऐलान किया है कि 3 ऐसे लोगों को गिरफ़्तार किया गया है जो ISIL के साथ संपर्क में थे

अबनाः स्वीज़रलैण्ड में ISIL के साथ सहयोग के आरोप में तीन लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार स्वीज़रलैण्ड के एटार्नी जनरल ने शुक्रवार को ऐलान किया है कि 3 ऐसे लोगों को गिरफ़्तार किया गया है जो ISIL के साथ संपर्क में थे। इन लोगों पर यूरोप में हमले करने की योजना बनाने का भी आरोप है।
एटार्नी जनरल के अनुसार इन पर विस्फोटक पदार्थ जमा करने और विध्वंसकारी कार्यवाही के उद्देश्य से ज़हरीली गैस जमा करने का भी आरोप है। स्वीज़रलैण्ड के एटार्नी जनरल का कहना है कि यह लोग गिरफ़्तार किये जा चुके हैं और उनसे पूछताछ चल रही है। सुरक्षा कारणों से इनकी पहचान को सार्वजनिक नहीं किया गया है।