31 अक्टूबर 2014 - 03:41
इस्राईल की ओर से नई बस्तियों के निर्माण का ऐलान।

इस्राईल की ओर से अधिकृत पूर्वी बैतुल मुक़द्दस में नई यहूदी बस्तियों के निर्माण की घोषणा पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक आज हो रही है,

अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार इस्राईल की ओर से अधिकृत पूर्वी बैतुल मुक़द्दस में नई यहूदी बस्तियों के निर्माण की घोषणा पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक आज हो रही है, सुरक्षा परिषद की आपात बैठक, जॉर्डन के आवेदन और संयुक्त राष्ट्र में फिलीस्तीनी दूत रियाद मंसूर द्वारा लिखे गये पत्र पर आयोजित की जा रही है। पत्र में मांग की गई कि सुरक्षा परिषद के सभी 15 सदस्य, इस्राईल को नई यहूदी बस्तियों के निर्माण से रोकें और क्षेत्र में शांति सुनिश्चित करें। इस्राईल ने पश्चिमी बैतुल मुक़द्दस में एक हजार नए घरों के निर्माण की घोषणा की थी।