अमरीका ने आतंकवादी हमलों के ख़तरों के दृष्टिगो देश भर में सरकारी इमारतों की सुरक्षा कड़ी कर दी है।
अमरीका के होमलैंड सेक्युरिटी डिपार्टमेंट के सचिव जे जान्सन के हवाले से मीडिया में आने वाली रिपोर्ट के अनुसार कुछ चरमपंथी संगठनों की ओर से नई धमकियों तथा कैनेडा में होने वाले हालिया आतंकी हमलों के बाद सभी सरकारी इमारतों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
होमलैंड सुरक्षा विभाग ने जनता और महत्वपूर्ण इमारतों के मालिकों से भी सतर्क रहने की अपील की है।
एक अमरीकी अधिकारी का कहना है कि अमरीका के ख़िलाफ़ किसी भी चरमपंथी हमले की कोई पुख्ता जानकारी अभी नहीं मिली है लेकिन आईएसआईएल और अल-क़ायदा के समर्थकों की तरफ़ से कई धमकी भरे फ़ोन आए हैं और सोशल वेबसाइटों पर भी धमकियां दी गई हैं।
जे जान्सन ने कहा कि अमरीकी सरकार के पास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के लिए स्पष्ट कारण मौजूद हैं।
29 अक्टूबर 2014 - 12:57
समाचार कोड: 647723
अमरीका ने आतंकवादी हमलों के ख़तरों के दृष्टिगो देश भर में सरकारी इमारतों की सुरक्षा कड़ी कर दी है।