28 अक्टूबर 2014 - 14:15
इराक़ी सेना ने आतंकियों को रिफ़ाइनरी से बाहर भगाया

बग़दाद सैन्य अभियान के एक सूत्र ने मंगलवार को बताया कि सलाहुद्दीन प्रांत के पश्चिमोत्तरी नगर सरसार और सामर्रा को जोड़ने वाले मार्ग में स्थित अलमुसन्ना रिफ़ाइनरी को आईएसआईएल के नियंत्रण से स्वतंत्र करा लिया गया है।

सुरक्षा सूत्रों ने सूमरिया न्यूज़ एजेन्सी से बात करते हुए बताया कि सेना ने सरसार और सामर्रा के मार्ग में स्थित अलमुसन्ना रिफ़ाइनरी को आतंकियों के नियंत्रण से स्वतंत्र करा लिया है। सूत्र ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि रिफ़ाइनरी पर सेना का पूर्ण नियंत्रण हो गया है और अब सेना की बम डिस्पोज़ल स्क्वाड बमों को बरामद करके निष्क्रिय कर रही है। दूसरी ओर सलाहुद्दीन प्रांत के पुलिस सूत्रों ने बताया है कि मंगलवार को सुरक्षा बलों ने उत्तरी तिकरीत के हज्जाज और मज़रअ क्षेत्र को जोड़ने वाले महत्त्वपूर्ण मार्ग को स्वतंत्र करा लिया है। सूत्रों का कहना है कि सेना के जवान बीजी रिफ़ाइनरी के मुख्य द्वार पर पहुंच गये हैं।
ज्ञात रहे कि सलाहुद्दीन प्रांत के अधिकतर क्षेत्रों में सेना का अभियान यथावत जारी है जबकि नैनवा प्रांत से आतंकवादियों का पूर्ण सफ़ाया हो गया है जबकि अंबार प्रांत में भी आतंकवादियों के विरुद्ध सेना की कार्यवाही जारी है।