27 अक्टूबर 2014 - 07:50
कुछ देशों के उकसाने पर काम कर रहे हैं आतंकी

इराक़ के प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी ने कहा है कि आईएसआईएल और क्षेत्र में उन्हें बढ़ावा देने वाले कुछ देश लोगों शांतिपूर्ण जीवन में बाधाएं उत्पन्न कर रहे हैं।

इराक़ के प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी ने कहा है कि आईएसआईएल और क्षेत्र में उन्हें बढ़ावा देने वाले कुछ देश  लोगों शांतिपूर्ण जीवन में बाधाएं उत्पन्न कर रहे हैं।
उन्होंने जार्डन की राजधानी अम्मान पहुंचने से पहले विश्व के समस्त देशों विशेषकर पड़ोसी देशों के साथ संबंधों में विस्तार की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि आईएसआईएल के आतंकी कुछ देशों के सहयोग से शांतिपूर्ण ढंग से रहने के प्रयास में रोड़े अटका रहे हैं।
इराक़ी प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी आज जार्डन की राजधानी अम्मान पहुंचे जहां उन्होंने इस देश के अधिकारियों से द्विपक्षीय संबंधों और आतंकवाद से संघर्ष के मार्गों पर विचार विमर्श किया। अपने इस एक दिवसीय दौरे के दौरान इराक़ी प्रधानमंत्री जार्डन नरेश अब्दुल्लाह द्वितीय और प्रधानमंत्री अब्दुल्लाह नसूर सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों से मिले।