लेबनान के दूसरे सबसे बड़े शहर त्रिपोलि में सुरक्षा बलों और तकफ़ीरी आतंकवादियों के बीच झड़पों में कम से कम 6 लेबनानी सैनिको की मौत हो गई है।
लेबनानी सेना ने त्रिपोलि में आईएसआईएल के आतंकवादियों की धरपकड़ का अभियान चला रखा है।
सेना की ओर से जारी होने वाले बयान में कहा गया है कि शुक्रवार की रात से अब तक 20 आतंकवादियों को गरिफ़्तार किया जा चुका है, जबकि आईएसआईएल के आतंकवादियो के साथ झड़पों में 6 सैनिको समेत कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई है।
शुक्रवार की रात शहर के ऐतिहासिक बाज़ार में आतंकवादियों ने सेना की एक गाड़ी पर हमला कर दिया था। जिसके बाद सेना ने आतंकवादियों की खोज और उन्हें गिरफ़्तार करने के लिए अभियान शुरू किया।
इस अभियान में आईएसआईएल से जुड़े कई आतंकवादी हताहत हुए हैं, जिनकी सही संख्या के बारे में अभी कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है।
लेबनानी अधिकारियों के मुताबिक़, झड़पों के दौरान एक पत्रकार समेत 20 लोग घायल भी हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि 2011 से लेबनान के पड़ोसी देश सीरिया में जारी संकट को तकफ़ीरी आतंकवादी लेबनान तक खींचना चाहते हैं।
26 अक्टूबर 2014 - 11:28
समाचार कोड: 646950
लेबनान के दूसरे सबसे बड़े शहर त्रिपोलि में सुरक्षा बलों और तकफ़ीरी आतंकवादियों के बीच झड़पों में कम से कम 6 लेबनानी सैनिको की मौत हो गई है।