ईरान में हत्या की दोषी रेहाने जब्बारी को फांसी पर चढ़ा दिया गया। जब्बारी को राजधानी तेहरान के निकट स्थित एक जेल में शनिवार की सुबह फांसी दे दी गई।
रेहाने जब्बारी को मुर्तज़ा अब्दुल अली सरबंदी नाम के एक व्यक्ति की जुलाई 2007 में हत्या करने के अपराध में फांसी दी गई।
जब्बारी की फांसी की सज़ा को एक महीना पहले ही फांसी दी जाने वाली थी किंतु इसमें विलंब किया गया ताकि इस बीच जब्बारी के वकील, मक़तूल व्यक्ति के परिवार को रेहाने जब्बारी को क्षमा करने पर तैयार कर सकें किंतु सरबंदी के परिवार ने क़ातिल रेहाने जब्बारी को क्षमा करने से इंकार कर दिया जिसके बाद उन्हें फांसी दे दी गई।
ईरान में लागू इस्लामी क़ानून के अनुसार हत्या का अपराध साबित हो जाने के बाद यदि मक़तूल का परिवार क़ातिल को फांसी देने की मांग करे और उसे क्षमा करने या ख़ून बहा लेने पर तैयार न हो तो फिर क़ातिल को फांसी दे दी जाती है। इससे पहले उत्तरी ईरान में एक परिवार ने अपने इकलौते बेटे के हत्यारे को ठीक उस समय माफ़ कर दिया जब हत्यारे के गले में फांसी का फंदा पड़ चुका था।
तेहरान के पब्लिक प्रासिक्यूटर ने शनिवार को एक बयान में कहा कि रेहाने जब्बारी को पूर्व योजना के साथ मुर्तज़ा अब्दुल अली सरबंदी की हत्या के अपराध में यह सज़ा दी गई। बयान में कहा गया कि जब्बारी ने हत्या से दो दिन पहले चाक़ू ख़रीदा था।
26 वर्षीय रेहाने जब्बारी ने हत्या करने का अपना अपराध क़बूला था किंतु साथ ही दावा किया था कि उन्होंने बलात्कार की कोशिश को नाकाम बनाते हुए सरबंदी की हत्या कर दी थी किंतु लंबी जांच से पता चला कि बलात्कार के प्रयास का आरोप सही नहीं था।
26 अक्टूबर 2014 - 11:20
समाचार कोड: 646948
ईरान में हत्या की दोषी रेहाने जब्बारी को फांसी पर चढ़ा दिया गया। जब्बारी को राजधानी तेहरान के निकट स्थित एक जेल में शनिवार की सुबह फांसी दे दी गई।