इराकी प्रधानमंत्री ने आतंकवाद से मुकाबले में ईरान की सहायता की प्रशंसा की है।
इराक के प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी ने गुरूवार को ईरानी अधिकारियों से भेंट में कहा कि आतंकवादी गुट आईएसआईएल से मुकाबले में ईरान इराकी सरकार और राष्ट्र के साथ आगे आगे था। इराक के प्रधानमंत्री ने अपनी तेहरान यात्रा और ईरानी अधिकारियों से अपनी भेंटवार्ता के परिणामों को लाभदायक बताया। हैदर अलएबादी ने तेहरान-बगदाद संबंधों को अच्छा बताते हुए उनमें और अधिक विस्तार पर बल दिया।
ईरानी राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने इराकी प्रधानमंत्री के साथ भेंट में कहा है कि ईरान ने जिस तरह आतंकवादी गुटों से मुकाबले में इराकी सरकार और राष्ट्र का समर्थन किया है उसी तरह वह इस मार्ग में बाक़ी रहेगा और इराकी सरकार की सहायता में किसी प्रकार के संकोच से काम नहीं लेगा।
ईरान के राष्ट्रपति ने बल देकर कहा कि आतंकवादी गुटों से मुकाबले की मूल जिम्मेदारी इराकी सैनिकों और जनता की होने चाहिये। इसी प्रकार उन्होंने आतंकवाद को समस्त क्षेत्रीय देशों के लिए खतरा बताया।
24 अक्टूबर 2014 - 19:12
समाचार कोड: 646556
इराकी प्रधानमंत्री ने आतंकवाद से मुकाबले में ईरान की सहायता की प्रशंसा की है।