21 अक्टूबर 2014 - 18:57
ईरान की विशेषज्ञ परिषद के प्रमुख आयतुल्लाह महदवी कनी का निधन।

ईरान के प्रमुख आलिमे दीन और विशेषज्ञ परिषद के प्रमुख का तेहरान में 83 वर्ष की आयु में आज निधन हो गया।

ईरान के प्रमुख आलिमे दीन और विशेषज्ञ परिषद के प्रमुख का तेहरान में 83 वर्ष की आयु में आज निधन हो गया। आयतुल्लाह महदवी कनी को कुछ महीने पहले हज़रत इमाम खुमैनी (र.ह) की पच्चीसवीं सालगिरह के दिन दिल का दौरा पड़ा था और उन्हें उस समय इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था और आज सुबह शहीद रजाई अस्पताल में 83 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।
आयतुल्लाह महदवी कनी जामए रूहानियत मुबारिज़ तेहरान के महासचिव, हौज़ ए इल्मिया मरवी के प्रमुख, इमाम सादिक़ वाइस चांसलर और विशेषज्ञ परिषद के प्रमुख के महत्वपूर्ण पदों पर रहे और शहीद रजाई और शहीद बाहुनर की शहादत के बाद कुछ समय तक ईरान के प्रधानमंत्री पद पर बने रहे।