इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता की सुरक्षा पर बल दिया है।
डा. हसन रूहानी ने रविवार की शाम तेहरान में लेबनान के रक्षामंत्री के साथ भेंट में आतंकवाद जैसे अभिषाप के बारे में विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सक्रिय आतंकवादी गुटों को निकाल बाहर किया जाए। ईरान के राष्ट्रपति ने कहा कि यह कार्य क्षेत्रीय देशों की एकता से ही संभव है। उन्होंने कहा कि हम लेबनान, सीरिया, इराक़ और हर उस राष्ट्र का समर्थन करते हैं जो आतंकवाद के मुक़ाबले में डटा हुआ है।
हसन रूहानी ने कुछ क्षेत्रीय और पश्चिमी देशों की ओर से आतंकवादी गुटों के समर्थन को बहुत बड़ी ग़लती बताया। इस भेंटवार्ता में लेबनान के रक्षामंत्री समीर मुक़बिल ने कहा कि इस समय ज़ायोनी शत्रु के साथ ही एक नया शत्रु सामने है जो आईएसआईएल है। उन्होंने कहा कि इस समय हमारे लिए जो बहुत अधिक महत्व रखता है वह लेबनानी राष्ट्र का एकजुट होकर आतंकवादियों का मुक़ाबला करना है। लेबनान के रक्षामंत्री ने कहा कि बड़ी प्रसनन्ता की बात है कि ईरान सदा भी लेबनानी राष्ट्र के साथ रहा है।
19 अक्टूबर 2014 - 18:45
समाचार कोड: 645445
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता की सुरक्षा पर बल दिया है।