तेहरान की केन्द्रीय नमाज़े जुमा के इमाम ने ईरान के बारे में सऊदी अरब के निराधार आरोपों की कड़े शब्दों में निंदा की।
केन्द्रीय नमाज़े जुमा के इमाम आयतुल्लाह सैयद अहमद ख़ातेमी ने ईरान को क्षेत्र की समस्याओं का एक भाग बताने वाले सऊदी अरब के विदेश मंत्री सऊदुल फ़ैसल के बयान के जवाब में कहा कि किसे नहीं मालूम है आईएसआईएल को सऊदी अरब के पेट्रो-डालर की सहायता से अस्तित्व में लाया गया है और इस्लामी जगत में होने वाली हर हत्या का संबंध सऊदी सरकार के ख़ज़ाने से होता है।
आयतुल्लाह सैयद अहमद ख़ातेमी ने नमाज़े जुमा के ख़ुतबों में कहा कि सऊदी अरब क्षेत्र की सारी समस्याओं की जड़ है, अलबत्ता इस अवसर पर इस देश की सरकार का क्रोध समझ में भी आता है क्योंकि सीरिया और इराक़ में सरकारों को गिराने के लिए मिलियनों डालर ख़र्च करने के बावजूद उसे कोई परिणाम नहीं मिल सका।
तेहरान की केन्द्रीय नमाज़े जुमा के इमाम ने बहरैन के क्रान्तिकारियों का समर्थन करने के आरोप में सऊदी अरब के वरिष्ठ शीय धर्मगुरु शैख़ बाक़िर अन्निम्र को मौत की सज़ा सुनाए जाने की कड़ी आलोचना की और कहा कि मानवाधिकार के कार्यकर्ता ईरान में अपराधियों को मौत की सज़ा दिए जाने पर टिप्पणी करते हैं किंतु सऊदी अरब में शीया धर्मगुरू को मौत की सज़ा सुनाए जाने पर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया व्यक्ति नहीं की। आयतुल्लाह सैयद अहमद ख़ातेमी ने, आयतुल्लाह शैख़ बाक़िर अन्निम्र के ख़िलाफ़ सुनाए जाने वाले फ़ैसले को अन्यायपूर्ण बताया और सऊदी सरकार को चेतावनी दी कि यदि इस फ़ैसले को व्यवहारिक बनाया गया तो उसे बहुत भारी क़ीमत चुकानी पड़ेगी।
आयतुल्लाह सैयद अहमद ख़ातेमी ने मोहर्रम का महीना क़रीब आ जाने और जनता की ओर से इस पवित्र महीने के स्वागत की तैयारियों का उल्लेख करते हुए कहा कि सब पर कर्बला और आशूरा का उपकार है और मुस्लिम राष्ट्रों के दिलों में इमाम हुसैन की श्रद्धा भरी हुई है।
आयतुल्लाह सैयद अहमद ख़ातेमी ने ईरान में इंटेजेन्स मंत्रालय की स्थापना की वर्षगांठ का हवाला देते हुए कहा कि अपनी स्थापना के समय से अब तक इंटैलीजेन्स मंत्रालय ने इस्लामी गणतंत्र ईरान की मूल्यवान सेवाएं की हैं तथा इस्लामी क्रान्ति के विरुद्ध शत्रुओं की दुष्टतापूर्ण चालों को विफल बनाया है।
17 अक्टूबर 2014 - 19:35
समाचार कोड: 645017
तेहरान की केन्द्रीय नमाज़े जुमा के इमाम ने ईरान के बारे में सऊदी अरब के निराधार आरोपों की कड़े शब्दों में निंदा की।