15 अक्टूबर 2014 - 19:14
आईएसआईएल के सबसे अधिक हिंसक आतंकवादी सऊदी अरब के।

आईएसआईएल के आतंकवादियों में मौजूद सऊदी अरब के नगारिक सबसे क्रूर एवं हिंसक बताए गए हैं।

आईएसआईएल के आतंकवादियों में मौजूद सऊदी अरब के नगारिक सबसे क्रूर एवं हिंसक बताए गए हैं।
अमरीकी वेबसाइट “Daily Poul” के अनुसार आईएसआईएल के आतंकवादियों में सबसे क्रूर आतंकवादी सऊदी अरब के हैं।  सर्वेक्षणों से पता चलता है कि आईएसआईएल के अधिकांश आतंकवादी सऊदी अरब के हैं जो अन्य आतंकवादियों की तुलना में बहुत बहुत क्रूर हैं।  अलआलम टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार अमरीकी वेबसाइट “Daily Poul” ने, जो सुरक्षा के क्षेत्र में कार्यरत है, सीरिया और इराक़ में सक्रिय सऊदी अरब के आतंकवादियों की संख्या 15000 बताई है।
इस वेबसाइट के अनुसार मूसिल, रक़्क़ा और दैरज़ूर पर आईएसआईएल के नियंत्रण के बाद से इस आतंकवादी संगठन में जुड़ने वाले सऊदी अरब के नागरिकों की संख्या में बहुत तेज़ी से वृद्धि हुई है।  सऊदी अरब के यह आतंकवादी न केवल सऊदी अरब से बल्कि कुछ योरोपीय देशों से भी लड़ने के लिए पहुंच रहे हैं।  रायअलयौम नामक ई-समाचारपत्र के अनुसार अधिक्तर आत्मघाती आक्रमण, सऊदी अरब की आतंकवादी करते हैं जो बहुत क्रूर होते हैं।
पश्चिमी संचार माध्यमों के अनुसार आईएसआईएल में सर्वाधिक संख्या सऊदी नागरिकों की है।  उसके बाद ट्यूनीशिया, जार्डन और अन्य देशों का नंबर आता है।  इस स्रोत के अनुसार आईएसआईएल में लगभग 3000 आतंकवादी, योरोपीय देशों के हैं।