सीरिया के सीमावर्ती शहर कूबानी में कुर्द लड़ाकों ने पश्चिमी भाग में स्थित अश्शईर नामक पहाड़ी को आतंकी संगठन आईएसआईएल से छुड़ा लिया है।
इस पहाड़ी को शहर में स्ट्रैटेजिक हैसियत प्राप्त है। सूचना के अनुसार पहाड़ी को छुड़ाने के लिए दोनों पक्षों में भीषण झड़पें हुईं। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि इस पहाड़ी से आतंकी संगठन का क़ब्ज़ा समाप्त हो जाने के बाद अब शहर का केवल 20 प्रतिशत भाग ही उसके क़ब्ज़े में रह गया है।
दूसरी ओर तुर्की में 100 कुर्द क़ैदियों ने भूख हड़ताल आरंभ कर दी है। कूबानी के रहने वाले इन लोगों को तुर्क सुरक्षा बलों ने उस समय गिरफ़तार कर लिया जब वे इलाज के लिए सीमा पार करके तुर्की में प्रविष्ट हुए।
सीरिया के एक कुर्द अधिकारी ने कहा है कि इराक़ी कुर्दिस्तान से कूबानी के लिए जो सहायता भेजी गई है वह तुर्की की ओर से सीमा बंद होने के कारण कूबानी नहीं पहुंच सकती।
इसी बीच तुर्की के युद्धक विमानों ने दक्षिण पूर्वी भाग में कुर्द संगठन पीकेके के ठिकानों पर बम्बारी की।
15 अक्टूबर 2014 - 18:46
समाचार कोड: 644610
सीरिया के सीमावर्ती शहर कूबानी में कुर्द लड़ाकों ने पश्चिमी भाग में स्थित अश्शईर नामक पहाड़ी को आतंकी संगठन आईएसआईएल से छुड़ा लिया है।