3 अक्टूबर 2014 - 18:24
आतंकवाद से मुकाबले में इराक ने ईरान की सराहना की

इराक के प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी ने भी गुरूवार को बगदाद में ईरान के राजदूत हसन दानाई से भेंट में कहा कि क्षेत्र में आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई में कुछ देशों के विपरित ईरान की भूमिका महत्वपूर्ण है।

इराकी राष्ट्रपति ने आतंकवाद से मुकाबले में ईरान की सहायता की सराहना करते हुए कहा है कि आर्थिक, सैनिक और सुरक्षा के क्षेत्र में ईरान की भूमिका का इंकार नहीं किया जा सकता और ईरान के साथ संबंधों का विस्तार इराक के लिए विशेष महत्व रखता है। फोआद मासूम ने कहा कि इराक अमेरिकी अधिकारियों के दृष्टिकोणों को ईरान के साथ अपने संबंधों का आधार नहीं बना सकता।
इराक के प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी ने भी गुरूवार को बगदाद में ईरान के राजदूत हसन दानाई से भेंट में कहा कि क्षेत्र में आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई में कुछ देशों के विपरित ईरान की भूमिका महत्वपूर्ण है। अलएबादी ने स्पष्ट किया कि ईरान ने विभिन्न और संवेदनशील अवसरों पर इराकी जनता और सरकार की सहायता की है और इस समय भी वह आतंकवादी गुट आईएसआईएल के विरुद्ध लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और इराकी राष्ट्र के साथ खड़ा है।