1 अक्टूबर 2014 - 17:39
अमरीकियों ने ईरानी मूल की महिला पायलट से माफ़ी मांगी

ईलाफ़ समाचार एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार, अमरीका के फ़ाक्स न्यूज़ चैनल के उद्घोषक की ओर से ईरानी मूल की महिला पायलट मरयम मंसूरी का मज़ाक़ उड़ाने के बाद, अमरीका के सांस्कृतिक तथा मीडिया व सेना से जुड़ी साठ से अधिक प्रसिद्ध हस्तियों ने पत्र लिखकर उनसे माफ़ी मांगी है।

अमरीकियों ने ईरानी मूल की महिला पायलट से माफ़ी मांगी है।
ईलाफ़ समाचार एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार, अमरीका के फ़ाक्स न्यूज़ चैनल के उद्घोषक की ओर से ईरानी मूल की महिला पायलट मरयम मंसूरी का मज़ाक़ उड़ाने के बाद, अमरीका के सांस्कृतिक तथा मीडिया व सेना से जुड़ी साठ से अधिक प्रसिद्ध हस्तियों ने पत्र लिखकर उनसे माफ़ी मांगी है।
बात उस समय की है जब फ़ाक्स न्यूज़ चैनल के उद्घोषक ग्रिक गैट्फ़िल्ड ने मरयम मंसूरी का मज़ाक़ उड़ाते हुए दावा किया कि यह पायलट आईएसआईएल से युद्ध करने की क्षमता नहीं रखती। उन्होंने दावा किया कि यह उस देश में पायलट बनी हैं जहां एक दश्क तक महिलाओं को सेना में भर्ती होने की अनुमति नहीं थी, पायलट होना तो दूर की बात। अलबत्ता इनके भाग्य अच्छे हैं कि उन्होंने इमारात की नागरिकता प्राप्त कर ली, इस क्षेत्र के कुछ देशों में महिलाओं को ड्राइविंग करने का भी अधिकार नहीं है, नहीं मालूम है कि यह श्रीमती कैसे काकपिट में घुस गयीं।