इराक़ के विदेशमंत्री ने कहा है कि पड़ोसी देशों के साथ संबंधों में विस्तार, बग़दाद की कूटनयिक प्राथमिकता है।
अलइराक़िया टीवी चैनल के अनुसार इब्राहीम जाफ़री ने राजधानी बग़दाद में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बग़दाद सरकार पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को विस्तृत करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बल दिया कि इराक़ की विदेश नीति का सबसे पहला लक्ष्य, दुनिया के साथ संबंधों को मज़बूत और विस्तृत करना है।
इब्राहीम जाफ़री ने कहा कि इराक़ी अधिकारी किसी को इस बात की अनुमति नहीं देंगे कि उनके देश की संप्रभुता और राष्ट्रीय स्वाधीनता का उल्लंघन किया जाए। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के समूल सफ़ाये के लिए बग़दाद दृढ़ संकल्पित है और सेना से जनता का भरपूर समर्थन, देश की एकता और शांति की स्थापना में सहायक सिद्ध होगा।
1 अक्टूबर 2014 - 17:36
समाचार कोड: 641665
इराक़ के विदेशमंत्री ने कहा है कि पड़ोसी देशों के साथ संबंधों में विस्तार, बग़दाद की कूटनयिक प्राथमिकता है।