29 सितंबर 2014 - 19:11
इराक़ी राष्ट्रपतिः दाइश के विरूद्ध लड़ाई में ईरान कर रहा है सबसे ज़्यादा मदद।

इराक़ के राष्ट्रपति ने कहा है कि उनके देश में मानवता प्रेमी सहायता भेजने वाले देशों में ईरान सबसे आगे है।

अबनाः इराक़ के राष्ट्रपति ने कहा है कि उनके देश में मानवता प्रेमी सहायता भेजने वाले देशों में ईरान सबसे आगे है।
फ़ुआद मासूम ने संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा के अधिवेशन के अवसर पर एक अमरीकी टीवी से बात करते हुए, इराक़ी राष्ट्र व सरकार के समर्थन में तेहरान की सहायता व सहयोग की सराहना की और कहा कि ईरान वह पहला देश था जिसने इराक़ को मानवता प्रेमी सहायता व हथियार दिए। उन्होंने आतंकवादी संगठन आईएसआईएल से मुक़ाबले के लिए इराक़ी सेना और इसी प्रकार कुर्द मिलिशिया पीशमर्गे को आधुनिक शस्त्रों से लैस किए जाने की आवश्यकता की ओर संकेत करते हुए कहा कि इस गुट द्वारा इराक़ के कुछ भागों पर क़ब्ज़ा किए जाने के दृष्टिगत इसे जड़ से उखाड़ फेंकना ज़रूरी है क्योंकि यदि इसका संपूर्ण सफ़ाया न किया गया तो यह पुनर्गठित हो सकता है।
इराक़ के राष्ट्रपति फ़ुआद मासूम ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि शीया, सुन्नी व कुर्द, एक ही नीति के अंतर्गत आईएसआईएल से मुक़ाबला कर रहे हैं, कहा कि इराक़ की नई सरकार, एक राष्ट्रीय सरकार के रूप में जिसमें देश के सभी धड़े शामिल हैं, आईएसआईएल के विरुद्ध संघर्ष जारी रखने के लिए दृढ़ संकल्पित है। (