14 सितंबर 2014 - 14:41
क़बायली क्षेत्र में पाक सेना पर राकेट हमला, तीन सैनिक हताहत

पाकिस्तान के क़बायली क्षेत्रों में आतंकियों के विरुद्ध सेना का अभियान जारी है वहीं दूसरी ओर आतंकियों के हमले में तीन सेनिक मारे गए गए हैं।

अबनाःपाकिस्तान के क़बायली क्षेत्रों में आतंकियों के विरुद्ध सेना का अभियान जारी है वहीं दूसरी ओर आतंकियों के हमले में तीन सेनिक मारे गए गए हैं।
सूचना है कि पाकिस्तान के उत्तरी वज़ीरिस्तान के स्पियन वाम क्षेत्र में फ़्रंटियर कोर के क़िले पर होने वाले राकेट के आक्रमण में तीन सैनिक हताहत और दो अन्य घायल हो गए। सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार रविवार को एफसी के क़िले पर कई राकेट फायर किये गए।
सैन्य अधिकारियों ने इस बात की पुष्ट की है कि एक राकेट क़िले के अंदर आकर गिरा जिसके कारण काफ़ी क्षति हुई।
इसी बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने वज़ीरिस्तान में सुरक्षाबलों के मारे जाने पर खेद व्यक्त किया है।