अबनाः ईरान के परमाणु कार्यक्रम के बारे में ईरान और अमरीका के उप विदेशमंत्रियों की बैठक जेनेवा में आरंभ हो गयी है।
जेनेवा से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के परमाणु मुद्दे के समाधान के लिए ईरान और अमरीका के उप विदेशमंत्रियों की बैठक आरंभ हो गयी है। इस बैठक में ईरान की ओर से उपविदेशमंत्री और वरिष्ठ परमाणु वार्ताकार सैयद अब्बास इराक़ची, विदेश उपमंत्री मजीद तख़्ते रवानची भाग ले रहे हैं जबकि अमरीका की ओर से अमरीका के कार्यवाहक विदेशमंत्री विलियम बर्न्ज़ और उप विदेशमंत्री वेंडी शरमन भाग ले रही हैं।
इसी प्रकार इस बैठक में दोनों देशों के विशेषज्ञों सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भाग ले रहे हैं जिनमें हमीद बईदी नेजाद और जैक सैलिवन भी उपस्थित हैं। ईरान के परमाणु मुद्दे के संबंध में पाये जाने वाले मतभेदों को दूर करने और दोनों पक्षों के दृष्टिकोणों को निकट करने के लिए यह वार्ता दो से तीन दिन तक जारी रहेगी।
ईरान और गुट पांच धन एक के मध्य छठे चरण की वार्ता की समाप्ति के बाद दोनों पक्षों ने वार्ता की समयावधि चार महीने बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की थी। इससे पूर्व विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ और यूरोपीय संघ की विदेश नीति आयुक्त कैथ्रीन एश्टन ने पहली सितंबर को ब्रसल्ज़ में तीन घंटे तक वार्ता की थी।
ज्ञात रहे कि ईरान और तीन यूरोपीय देश ब्रिटेन, फ़्रांस और जर्मनी के मध्य विएना में 11 सितंबर को चार पक्षीय वार्ता होने वाली है।
4 सितंबर 2014 - 19:08
समाचार कोड: 635655
ईरान के परमाणु कार्यक्रम के बारे में ईरान और अमरीका के उप विदेशमंत्रियों की बैठक जेनेवा में आरंभ हो गयी है।