4 सितंबर 2014 - 19:08
इस्लामी प्रतिरोध के डर से इस्राईल ने खाली की अपनी सैन्य छावनी।

ज़ायोनी सैनिकों ने प्रतिरोध की सुरंगों के भय से लेबनान सीमा पर बनी अपनी सैन्य छावनी को ख़ाली कर दिया है।

अबनाः ज़ायोनी सैनिकों ने प्रतिरोध की सुरंगों के भय से लेबनान सीमा पर बनी अपनी सैन्य छावनी को ख़ाली कर दिया है।
ज़ायोनी सूत्रों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार इस्राईली सेना ने दक्षिणी लेबनान और अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन की उत्तरी सीमा पर बनी अपनी सैन्य छावनी को हिज़्बुल्लाह के प्रतिरोधकर्ताओं के भय से ख़ाली कर कर दिया है।
लेबनान के समाचार पत्र अल अख़बार ने अपने बृहस्पतिवार के संस्करण में ज़ायोनी सूत्रों के हवाले से लिखा है कि हिज़्बुल्लाह की सुरंगों से न केवल ज़ायोनी बस्तियों के निवासी डरे हुए हैं बल्कि इस्राईली सैनिक और अधिकारी भी चिंतित व भयभीत हैं।
अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन के उत्तरी क्षेत्र के कमान्डर यायेर गोलान ने भी एक महीने पहले दक्षिणी लेबनान की सीमा के निकट स्थित बस्ती के निवासियों से भेंट में हिज़्बुल्लाह की सुरंगों से उनके मन में बैठने वाले भय पर विचार विमर्श किया था।
दूसरी ओर इस्राईल के टीवी चैनल टू ने अपनी रिपोर्ट में इस्राईल के साथ संभावित आगामी लड़ाई में हिज़्बुल्लाह की उच्च स्तर की क्षमताओं की ओर संकेत करते हुए कहा है कि प्रतिरोधकर्ताओं के साथ आगामी लड़ाई में इस्राईल को सूक्ष्म जानकारियों की आवश्यकता है जिसका एकत्रित करना संभव नहीं है।
इस रिपोर्ट में यह बयान करते हुए कि हालिया जानकारियों के अनुसार हिज़्बुल्लाह के पास एक लाख मीज़ाइल हैं, कहा कि इस्राईली सेना विवश है कि हिज़्बुल्लाह से लड़ने के लिए अलग शैली पर विचार करे क्योंकि यह लड़ाई बहुत ख़र्चीली होगी।