4 सितंबर 2014 - 17:43
दाइश की आतंकी कार्यवाहियों में 11 हज़ार इराक़ी सैनिक लापता।

उत्तरी इराक़ के सलाहुद्दीन और नैनवा प्रांतों में दाइश आतंकवादी समूह की आतंकवादी कार्यवाहियों के परिणाम स्वरूप हजारों सुरक्षा अधिकारी लापता हो गए हैं।

अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार उत्तरी इराक़ के सलाहुद्दीन और नैनवा प्रांतों में दाइश आतंकवादी समूह की आतंकवादी कार्यवाहियों के परिणाम स्वरूप हजारों सुरक्षा अधिकारी लापता हो गए हैं। इराक़ के रक्षा मंत्री सादोन अलदुलैमी के हवाले से ब्राता समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, जारी की गई रिपोर्ट में घोषणा की गई है कि उत्तरी इराक़ के सलाहुद्दीन और नैनवा प्रांतों में दाइश आतंकवादी समूह की आतंकवादी कार्यवाहियों के परिणाम स्वरूप इन दोनों राज्यों में तैनात चालीस हजार सैनिकों से बीस हजार अपने ठिकाने छोड़ किए जबकि ग्यारह हजार लापता सैनिकों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। इराक़ के रक्षा मंत्री सादोन अलदुलैमी के हवाले से जारी की गई इस रिपोर्ट में घोषणा की गई कि इराकी सैनिकों को अपने अपने ठिकाने छोड़ने का किसी भी तरह का कोई निर्देश नहीं दिया गया था बल्कि उनके सैनिकों को यह निर्देश जारी किया गया था कि वह अपनी पोज़ीशनें, संभाले रखें और दाइश आतंकवादी गिरोह का मुकाबला करें। इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि लापरवाही बरतने के आरोप में पांच वरिष्ठ अधिकारियों का कोर्ट मार्शल भी जारी है।