अबनाः यमन में सरकार विरोधी जारी प्रदर्शनों के क्रम में इस देश की राजधानी सनआ में हौसी आंदोलन के समर्थकों ने सरकार विरोधी प्रदर्शन शुरु किए।
लेबनान के अलमयादीन टीवी चैनल के अनुसार यमनी जनता ने बुधवार को इस देश की सरकार की आर्थिक व सुरक्षा संबंधी नीतियों के ख़िलाफ़ अपने प्रदर्शन जारी रखते हुए सनआ में पांच मार्गों पर प्रदर्शन किए।
हौसी गुट के प्रवक्ता मोहम्मद अब्दुस्सलाम ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि राष्ट्रपति समिति द्वारा सरकार को हटाने से यमनी राष्ट्र की मांगें पूरी नहीं होंगी, अपने समर्थकों और इस देश के दूसरे वर्ग के लोगों से अपील की कि बुधवार को राजधानी सनआ के अत्तग़यीर स्कवाएर पर इकट्ठा हों और अपनी मांगों के पूरी होने तक प्रदर्शन जारी रखें।
यमनी राष्ट्रपति अब्द रब्बे मंसूर हादी ने विरोधियों के प्रदर्शन की प्रतिक्रिया में मंगलवार को मोहम्मद सालिम बासन्दूह की सरकार को हटा दिया और कहा कि एक हफ़्ते में नई सरकार का गठन हो जाएगा।
उधर यमनी राष्ट्रपति के सलाहकार ने राष्ट्रीय समिति की पहल की व्यवहारिकता को अलहौसी दल के जवाब पर निर्भर बताया।
यमनी राष्ट्रपति अब्द रब्बोह मंसूर के सलाहकार व यमन के राष्ट्रीय स्ट्रेटिजिक अध्ययन केन्द्र के प्रमुख फ़ारस अस्सक़ाफ़ ने इस बात का दावा करते हुए कि राष्ट्रीय समिति की पहल जिसे इस देश के राष्ट्रपति अब्द रब्बे मंसूर अनुमोदित कर चुके हैं और यह जनता की मांगों को पूरा करने के लिए है, कहा कि जब अलहौसी दल इस योजना को न माने उस समय तक इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।
इस बीच अलहौसी दल के प्रवक्ता मोहम्मद अब्दुस्सलाम ने, मीडिया में राष्ट्रपति समिति के प्रस्तावों पर आधारित जो चीज़े आ रही हैं उन पर अलहौसी दल की किसी प्रकार की सहमति को रद्द करते हुए कहा कि हौसी आंदोलन इस योजना के विरुद्ध है जिसे संकट से निकलने के बहाने और इस देश की जनता की क्रान्ति को निष्क्रिय बनाने के लिए पेश किया जा रहा है। ईंधन के मूल्य को स्वतंत्र करने के आदेश को निरस्त करना, वर्तमान सरकार को भंग करना और राष्ट्रीय वार्ता सम्मेलन में पारित प्रस्ताव को क्रियान्वित करना यमन में विरोधियों की मुख्य मांगे हैं।
यमन सरकार जिस पर वर्चस्ववादी व भ्रष्ट शक्तियों का प्रभाव है, इस देश की जनता की वैध मांगों को पूरा करने के बजाए, इन शक्तियों की सेवा में लगी हुयी है।
3 सितंबर 2014 - 16:29
समाचार कोड: 635437
यमन में सरकार विरोधी जारी प्रदर्शनों के क्रम में इस देश की राजधानी सनआ में हौसी आंदोलन के समर्थकों ने सरकार विरोधी प्रदर्शन शुरु किए।